22 जून 2013 - 19:30
सऊदी अरब में अपराधी सीरिया में जेहादी

सऊदी अरब की जेलों में क़ैद विभिन्न तरह के क़ैदियों को सीरिया में सरकार विरोधी इन्क़ेलाबी लोगों के नाम से लड़ने के लिये भेजा जा रहा है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की एक गुप्त रिपोर्ट के अनुसार जो इस देश में काम करने वाली विदेशी जासूसी एजेंसियों के द्वारा इन्टरनेट पर आई है। सऊदी अरब की जेलों में क़ैद विभिन्न तरह के क़ैदियों को सीरिया में सरकार विरोधी इन्क़ेलाबी लोगों के नाम से लड़ने के लिये भेजा जा रहा है।इस गुप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सरकार नें अपनी जेलों में क़ैदियों को या मौत की सज़ा क़ुबूल करने की सलाह दी या सीरिया में सरकार के विरुद्ध जेहाद के रूप में लड़ने के लिये कहा है। सीरिया में जेहाद करने की सूरत में पैसा दिये जाने का ऑफ़र भी दिया गया है। यह रिपोर्ट इस देश के विदेश मंत्रालय की ओर से गुप्त रूप से बनाई गई है जिसमें सऊदी बादशाह के ऑफ़िस का टेलीफ़ोन नम्बर 112 के उनवान के साथ क़त्ल केसेज़ के अपराधियों, बलात्कार और स्मगलिंग केसेज़ में गिरफ़्तार अपराधियों की रिपोर्ट पेश की गई है।